भारतीय निशानेबाज सिफ्त कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक किया अपने नाम
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/09/27/1695806604.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: twitter
चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेल के चौथे दिन भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा है। निशानेबाजी में सिफ्त कौर समरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ इस खिलाड़ी ने 469.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है। उनके अलावा इसी खेल में आशी चौकसे ने कांस्य पदक जीता है।