भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जल्द बनने वाले हैं पिता, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: instagram
जल्द ही भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के घर किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल रविवार को हार्दिक ने इंस्टा पर अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा कि नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। इस पर भारतीय टीम के कैप्टन विराट कोहली ने उन्हें बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं दी।
