भारतीय खेल प्राधिकरण ने वापस लिया विवादास्पद आदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय खेल प्राधिकरण ने डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से निशानेबाजों के परिजनों और निजी कोच को प्रतिबंधित करने का विवादास्पद आदेश वापस ले लिया। अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार परिजनों और कोचों को खेल के मैदान पर जाने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है साई ने 14 जून को सर्कुलर जारी करके निशानेबाजों के साथ आने वाले अभिभावकों और कोचों के दर्शक दीर्घा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया था।