भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने की सगाई, तस्वीरें जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान खेल चुके भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। विजय की सगाई की खबर पर उनके साथी क्रिकेटर और फैन्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद भी उन्हें बधाई दी है। बता दें विजय ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2018 में टी-20 डेब्यू किया था।