इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कई नए खिलाड़ी शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव, राहुल तेवतिया और ईशान किशन को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली 19 सदस्यीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी हुई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है।