अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई भारतीय टीम
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम साउथ अफ्रीका रवाना हुई। भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से 19 जनवरी 2020 को होगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें 4 ग्रुप में बांटी गईं हैं, जिसमें भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। 13वें अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल 9 फरवरी 2020 को होगा। प्रियम गर्ग को कप्तान बनाया गया है।
