साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम मैच रांची में खेला जाना है। रांची की पिच स्पिनर गेंदबाजों के लिए उपयुक्त है। इसे देखते हुए तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टीम में स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दो लगातार मुकाबले जीतकर इसे अपने नाम किया। यह मैच भी जीतकर विराट सेना क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
