टी-20 दिव्यांग वर्ल्ड सीरीज़ जीतने वाले भारतीय टीम को नहीं मिली ईनामी राशि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिव्यांग टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज़ खेलने के लिए इंग्लैंड गई भारतीय दिव्यांग टीम ने खिताब अपने नाम किया था। जिसके लिए BCCI उन्हें 65 लाख रूपये का ईनाम देने वाला था। हालांकिअब तक उन्हें ईनामी राशि मिली नहीं है। पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड ने पहले टी-20 दिव्यांग वर्ल्ड सीरीज़ को होस्ट किया था। इसमें इंग्लैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों ने हिस्सा लिया था।