इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को इतने दिन की मिलेगी छुट्टी, टीम मैनेजमेंट ने लिया फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए बनाया गया सुरक्षित माहौल) में लंबे समय तक रहने के कारण मानसिक थकान की आशंका को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद अपने खिलाड़ियों को तीन हफ्ते का ब्रेक देने का फैसला किया है। हालांकि भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 18 जून से साउथैंप्टन के एजियास बाउल में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाना है।
