x

एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

वीरधवल खाड़े, सजन प्रकाश, अनिल कुमार और श्रीहरि नटराज की टीम ने एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैम्पियनशिप में 4x100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीतकर शुरुआत की। टीम ने इरान को पीछे कर 3:23.72 की समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं महिलाओं में ऋतुजा खाड़े, माना पटेल, दिव्या सतीजा और शिवानी कटारिया की टीम ने 4x100 मीटर की फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक अपने नाम किया।