36 पर ऑलआउट वाली इंडियन टीम ने 19 दिसंबर के दिन ही टेस्ट क्रिकेट में बनाए थे सर्वाधिक 759 रन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
जहां 19 दिसंबर 2020 को भारत ने टेस्ट की एक पारी में अपना सबसे कम स्कोर बनाया है वहीं साल 2016 में आज के ही दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 759 रनों पर घोषित कर दी थी। यह भारत के टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर है। खास बात यह कि दोनों मैच कोहली की कप्तानी में ही खेले गए।
