आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर के पैनल में शामिल हुए भारत के केएन अनंतपदमनाभन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केएन अनंतपदमनाभन आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर के पैनल में शामिल हुए। इससे पहले नितिन मेनन को पैनल में जगह मिली थी। अनंतपदमनाभन अब सी शमसुद्दीन, अनिल चौधरी और विजेंद्र शर्मा के साथ इस पैनल में भारतीय अंपायर होंगे। अनंतपदमनाभन आईपीएल समेत सभी घरेलू टाइम टूर्नामेंट में अंपायरिंग करते हैं। बता दें उन्होंने केरल की ओर से 105 प्रथम श्रेणी मैच और 54 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 344 और 88 विकेट लिए हैं।
