पहली बार भारतीयों ने जीती 'आयरन मैन ट्रायथलॉन रेस'
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुबई में आयोजित आयरन-मैन ट्रायथलॉन रेस को 38 साल के निकेट दलाल ने 27 साल के अहराम शेख के साथ मिलकर पहले ही प्रयास में जीत लिया है। इस रेस में 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर की साईकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की दौड़ को 8 घण्टे में पूरा करना होता है। दोनों भारतीयों ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ये रेस 7 घंटे 44 मिनट में ही पूरी की।
