चीन को हरा भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: xtratime.in
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 3-1 से मात दे दी. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया. इससे पहले भारत ने जापान को 4-1 से हराया था. चीन के साथ हुए मुक़ाबले में भारत की वंदना कटारिया ने दो और गुरजीत कौर ने 1 गोल दागकर चीन को पूरे खेल में उभरने का मौका नही दिया. भारतीय टीम की गोलकीपर सविता ने भी कई गोल बचाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई