भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियनशिप में श्रीलंका को दी मात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@BCCIWomen
जहां इंग्लैंड में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम वनडे और टेस्ट सीरीज हार कर स्वदेश लौटी है वही महिला क्रिकेट टीम देश का नाम आईसीसी चैंपियनशिप में रोशन कर रही है. आज हुए मैच में भारत ने श्रीलंका पर मात्र 7 रनों से शानदार जीत दर्ज कर साबित किया कि अब भारत की महिलाएं भी किसी से कम नही है. इस मैच में तानिया भाटिया ने 68 रनों की पारी खेली तो मिताली राज ने भी अर्धशतक बनाकर भारत के स्कोर को 219 तक पहुंचाया जवाब में श्रीलंका 212 रन पर ही आल आउट हो गयी