x

भारतीय महिला टीम ने इमर्जिंग एशिया कप जीता, फाइनल में श्रीलंका को हराया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत ने मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 14 रन से हराकर महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप 2019 जीता। देविका वैद्य और तनुजा कंवर ने 4-4 विकेट लिए। भारत-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें तनुश्री सरकार के 47 रन शामिल है। जीत के लिए संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई।