पद्मिनी-नंदिता की बदौलत एशियाई नेशंस शतरंज में बेटियां चैंपियन, पुरुष टीम को मिला रजत पदक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडोनेशिया को 6-2 से हराकर भारतीय महिला टीम ने एशियाई नेशंस (क्षेत्रीय) ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप जीती। पुरुषों को फाइनल में रजत मिला। पुरुषों को ऑस्ट्रेलिया से 3.5-4.5 से हार मिली। भारतीय टीम पहला मैच 1.5-2.5 से हार गई थी जबकि दूसरा 2-2 से बराबर रहा। पी वी नंदिता ने चेल्सी मोनिका इग्नेसियास सिहेती को और पद्मिनी राउत ने मेडिना वर्दा आइलिया को हराया। आर वैशाली और कप्तान मैरी एन गोम्स ने के मैच ड्रॉ रहे।
