दूसरे वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज पहुँची भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज महिला टीम को 53 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जिसमें पूनम रावत ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 47.2 ओवरों में 138 रनों पर ही ढेर हो गई।
