कोरोना के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से पीछे हटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भले ही इंग्लैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी करा दी है, लेकिन अब भी तमाम देश मैदान में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में इंग्लैंड में त्रिकोणीय सीरीज़ खेलने जाने वाली थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम इस प्रस्तावित दौरे से पीछे हट चुकी है। इससे पहले भारतीय टीम का जून में होने वाले इंग्लैंड दौरा भी कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा था।