भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पहले 2 मुकाबले हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। मैच का स्कोर 1-1 रहा। हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 था। दूसरे हाफ के 35वें मिनट में वंदना के राइट फ्लैंक से हुए असिस्ट पर कप्तान रानी ने पहला गोल दागा। मैच के 55वें मिनट में अर्जेंटीना की एमिलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
