सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, बधाई देने वालों का लगा तांता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। दोनों टीमों को बधाई देने वालों का तांता लगा। भारतीय महिला हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं। भारतीय हॉकी टीम की सदस्य सोनीपत शहर से नेहा गोयल, निशा वारसी और गोहाना से मोनिका के परिजनों ने भी जीत पर खुशी जताई। नेहा ने दो दिन पहले फोन पर कहा था कि इस बार सबका एक ही लक्ष्य है, देश की झोली में पदक डालना।
