कोरिया से सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब ब्रॉन्ज के लिए चीन से भिड़ेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: olympics
वूमेंस एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम कोरिया से हारी। अब भारतीय महिलाएं ब्रॉन्ज के लिए चीनी महिला हॉकी टीम से भिड़ेंगी। एक तरफ जहां कोरिया ने भारत को 3-2 से हराया। वहीं चीन को भी सेमीफाइनल में जापान ने 2-1 से हराया। भारत ने कोरिया के खिलाफ मैच में अच्छी शुरुआत की। लेकिन आखिरी छह मिनट में टीम इंडिया दो गोल नहीं दाग सकी।
