टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से हारी, बैडमिंटन में पीवी सिंधु जीती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से 4-1 से हारी। जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। बता दें बॉक्सर पूजा रानी आज पहली बार ओलंपिक रिंग में उतरेंगी। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह चुनौती पेश करेंगे।
