भारतीय महिला टीम ने बनाई टी-ट्वेंटी क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जगह, शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को मेलबर्न में खेले गए टी-ट्वेंटी वर्डकप में भारतीय महिला क्रिकेट-टीम ने न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पककी कर ली है। इस मैच में 16 साल की शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। शेफाली 147.97 के स्ट्राइक रेट के साथ नम्बर वन महिला-क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं लगातार दूसरी बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं।
