भारतीय महिला टीम का दौरा स्थगित, जुलाई से पहले इंग्लैंड में शुरू नहीं होगा क्रिकेट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के कारण अभी तक कई क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द किए जा चुके हैं। बता दें इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों को पहले 28 मई तक के लिए स्थगित कर दिया था। वहीं अब बोर्ड ने फैसला लेते हुए इसे 1 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है और इस कारण भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा भी स्थगित हो गया है।