89 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत के नाम दर्ज होगी ये उपलब्धि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत अगले महीने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए रोज बाउल में उतरेगा तो ये उसके लगभग 89 साल के टेस्ट इतिहास में पहला अवसर होगा जब वो तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैच खेलेगा। आईसीसी में शामिल 12 देशों में से केवल दो देश ही ऐसे हैं जिन्होंने अब तक तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैच नहीं खेला। इनमें भारत के अलावा बांग्लादेश शामिल हैं।
