पहले टेस्ट में भारत की हालत खराब, 50 रन से पहले ही 4 बल्लेबाज आउट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Times Now
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने आज से पहले टेस्ट का एडिलेड में आगाज किया लेकिन लंच से पहले ही भारत ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के आगे बिखरती जा रही है. 50 रन से पहले ही भारत के 4 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए है. फिलहाल क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा हर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी का सामना कर रहे है. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जितने का प्रयास कर रही है