मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की निराशाजनक शुरुआत, साई प्रणीत हुए बाहर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता साई प्रणीत डेनमार्क के रासमुस के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बता दें कि इससे पहले सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। आगे के मैचों में पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, पी कश्यप जैसे शीर्ष खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।
