भारत की सबसे तेज महिला धावक ने दिखाया बड़ा दिल, खाने के हजारों पैकेट बांटे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय फर्राटा महिला धावक दुती चंद ने भुवनेश्वर से लगभग 70 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव के लोगों को खाने का पैकेट बांटे। दुती इस काम के लिए अधिकारियों से विशेष पास लेकर ओडिशा के जाजपुर जिले में अपने गांव चाका गोपालपुर गईं। दुती ने कहा, ‘इस लॉकडाउन से मेरे गांव के लोग बहुत तकलीफ में है। इसलिए, मैंने अपने गांव में करीब 1000 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।'