राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत की शुरुआत शानदार, हॉकी में भारत ने घाना को हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत की शुरुआत शानदार रही। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा अगरे दौर में पहुंचे। वहीं, तैराक श्रीहरि नटराज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में धमाकेदार आगाज किया। वहीं, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह मैच खेले और सब में रौंदा।
