बैरिकेडिंग फांदकर कोहली से मिलने पहुंचा फैन, तो विराट बन गए बॉडीगार्ड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इंदौर में खेले गए भारत-बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 130 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. वहीं मैच के तीसरे दिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोहली का एक फैन सुरक्षाकर्मियों को मात देकर मैदान के अंदर पहुंच गया. उसने अपनी शरीर पर VK पेंट कराया हुआ था. इस बीच विराट ने गार्ड्स से अपील की कि वो उसे धीरे से ले जाएं और कुछ ना करें.
