इंद्राणी पहली बार महिला टीम में शामिल, चोटिल राजेश्वरी गायकवाड़ को नहीं मिली जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
इंद्राणी रॉय इग्लैंड दौरे के लिए पहली बार टेस्ट और वनडे महिला टीम में चुनी गईं। मिताली राज दौर पर होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों में कप्तानी करेंगी, जबकि हरमनप्रीत कौर टी-20 टीम की कप्तान होंगी। चोट के चलते बाएं हाथ की सीनियर स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली। शेफाली वर्मा और तेज गेंदबाज शिखा पांडे को तीनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली।
