गेंदबाज शिवम दुबे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को लुटाए 34 रन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्लीन स्वीप करने के साथ ही टी-20 सीरीज भी जीत ली है। मैच के दौरान ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा। दरअसल दुबे पारी का दसवां ओवर करने आये थे। जिसमें रोस टेलर और टिम सीफर्ट ने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 34 रन बटोरे। ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे महंगा ओवर है।
