चोटिल नाथन कूल्टर नाइल आईपीएल से बाहर, राजस्थान के लिए बड़ा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
2 करोड़ रुपये में खरीदे गए राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल आईपीएल से बाहर हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही मुकाबले में साइड स्ट्रेन का शिकार होने वाले नाथन कूल्टर नाइल रिहैब के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। हेड फिजियो जॉन ग्लोस्टर इस बारे में जानकारी दी। नाथन कूल्टर नाइल सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान स्पेल के तीसरे ओवर में फॉलो थो के दौरान चोटिल हो गए थे।
