चोटिल पैट कमिंस आईपीएल से बाहर, टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चोटिल पैट कमिंस आईपीएल 2022 से बाहर हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौटेगा। बता दें कमिंस कोलकाता के लिए दो अहम मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। ये दोनों मैच जीतने पर कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में पहुंच सकता है, लेकिन प्लेऑफ में वो टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।
