मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोटिल सूर्यकुमार यादव बचे हुए सीजन से बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका है। दरअसल, MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के चलते बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। MI ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करके यह जानकारी दी है। MI ने फिलहाल सूर्यकुमार के रिप्लेसमेंट के घोषणा नहीं की है।