सोनीपत की जगह दिल्ली में होगा कुश्ती चयन ट्रायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बेहतर आयोजन सुविधाओं के चलते विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के 26 को होने वाले चयन ट्रायल सोनीपत साई सेंटर की जगह अब दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे। यह जानकारी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने दी। इस परीक्षण में ओलंपिक भार श्रेणियों में शामिल 57 किग्रा, 65 किग्रा, 74 किग्रा, 86 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा के ट्रायल शामिल हैं। महिलाओं का चयन ट्रायल लखनऊ में होगा।