अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज और कोच जयंतीलाल ननोमा की सड़क हादसे में मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
35 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज जयंतीलाल ननोमा की हालिया एक सड़क हादसे में मौत हुई। राजस्थान के डूंगरपुर स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के दौरान उन्होंने अपने गुरु से उधार में मिले तीर कमान से ही भारत की झोली में स्वर्ण डाल दिया था। उनके गुरु लिंबाराम भी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रह चुके हैं। जयंतीलाल 2013 में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।
