अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट ने PM को ट्वीट कर जताई नाराज़गी, कहा नहीं मिल रही सुविधाएं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: rajexpress.co
पैरा ओलम्पिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने PM मोदी को ट्वीट करके आयोजन में चल रही गड़बड़ियों के लिए नाराज़गी जताई है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सिर्फ दिव्यांग कहने भर से कोई भला नहीं होने वाला क्योंकि दिव्यांगो के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी है. हरियाणा के पंचकूला में रविवार से आयोजित पैरा ओलंपिक टूर्नामेंट में व्यवस्था और सुविधाओं की भारी कमी देखी गई. जिसको लेकर सुवर्णा ने शिकायत की.