इंजमाम उल हक ने कहा- पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम के लिए खेलते थे, भारतीय खिलाड़ी अपने लिए
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने अपने दौर को याद करते हुए कहा, 'उनके बल्लेबाज टीम के लिए 30-40 रन बनाते थे जबकि भारतीय बल्लेबाज शतक बनाकर भी खुद के लिए ही खेला करते थे।' एक यूट्यूब चैट शो में इंजमाम ने कहा, 'जब हम भारत के खिलाफ खेले तो उनकी बल्लेबाजी कागज पर हमसे काफी मजबूत थी। लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज तब अपनी टीम के लिए ही खेलते थे।'