ओलिंपिक के खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान पहनेंगे पंखे लगे मास्क, भारतीय ओलिंपिक संघ ने किया फैसला
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कोरोना के दौरान भारतीय ओलिंपिक संघ ने फैसला किया है कि खिलाड़ी अपना कड़ा अभ्यास सुनिश्चिक करने के लिए बैटरी से संचालित मास्क का परीक्षण के तौर पर उपयोग करेंगे। इस मास्क को पीक्यूआर टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पीयूष अग्रवाल के साथ करार किया गया है। उन्होने ऐसा मास्क डिजायन किया है, जिसको पहनने वाला अधिकतम ऑक्सीजन ग्रहण करेगा,क्योंकि मास्क में दोनों तरफ सांस लेने के लिए वॉल्व होंगे जिसमें पंखे लगे होंगे।
