IOA ने चिठ्ठी लिख गांगुली को दिया गुडविल एम्बेसडर बनने का नयौता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
IOA ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय दल का गुडविल एम्बेसडर बनने का अनुरोध किया। IOA महासचिव राजीव मेहता ने चिठ्ठी लिख कहा 'टोक्यो ओलिंपिक में 14 से 16 अलग-अलग खेलों में भारत के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आप युवाओं के लिए हमेशा रोल मॉडल रहे हैं। ऐसे में आपका भारतीय दल से जुड़ना खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा और देश में ओलिंपिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा।