टोक्यो ओलंपिक की नई क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का आईओसी ने किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक की नई क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने हाल ही में कहा है कि 29 जून 2021 टोक्यो के ओलंपिक क्वालीफिकेशन की आखिरी तारीख होगी जबकि अंतिम प्रवेश की तारीख 5 जुलाई 2021 होगी। बता दें जब टोक्यो ओलंपिक गेम्स को टालने की घोषणा हुई थी। तब तक कुल 57% क्वालिफिकेशन पूरी हो चुकी थी।
