आईओसी अध्यक्ष बोले, 'ओलंपिक प्रतिभागियों को लग सकती है वैक्सीन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा संग बैठक करके खिलाड़ियों को वैक्सीन लगाने के संकेत दिए। बकौल बाक, 'टोक्यो ओलंपिक के ओलंपिक प्रतिभागियों और प्रशंसकों को वैक्सीनेशन की जरूरत पड़ेगी। ताकि जापानी सुरक्षित रह सकें।' थॉमस बाक दो दिन तक लगातार बैठक करेंगे और राजनेताओं और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों के साथ तस्वीरें खिंचवाएंगे। ओलंपिक 23 जुलाई 2021 को शुरू होने हैं।
