IOC ने भारत में ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं पर लगाई रोक, गले की हड्डी बने पाक शूटर्स
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पुलवामा अटैक के बाद दिल्ली में चल रहे शूटिंग विश्वकप में पाकिस्तान के दो शूटर्स को वीजा नहीं मिलने के बाद IOC ने भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को IOC ने सरकार की तरफ से लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक भविष्य में होने वाले सभी ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स को आयोजित करने की भारत की अर्जियों को सस्पेंड कर दिया है. यह फैसला स्विट्जरलैंड के लौसॉन में हुई ओलंपिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया.
