IPL 2020: SRH से मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा जुर्माना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
IPL 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। इसके लिए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। लीग की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया, 'दिल्ली की टीम ने सीजन में पहली बार धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी की। ऐसे में आइपीएल की आचार संहिता के तहत अय्यर पर केवल जुर्माना लगाया गया'।