आज से आईपीएल शुरू, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से आईपीएल के 13वें संस्करण की शुरूआत होगी। जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सत्र का पहला मुकाबला होगा। शेख जायद स्टेडियम की तैयारियां पूरी हैं। खाली स्टेडियम में जैव वातावरण के बीच आठ टीमें अगले 53 दिनों में 60 मुकाबलों के लिए टकराएंगी। चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी रहा है और चार बार की विजेता टीम ने 10-6 से जीत दर्ज की है।
