IPL 2020 में 'नो बॉल' के लिए होगा खास अंपायर,19 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत में क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर इस बार BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल IPL के अगले सीजन से हर मैच में एक खास अंपायर की नियुक्ति की जा सकती है जो खासकर नो बॉल पर निगरानी रखेगा. वहीं IPL मुकाबलों के दौरान पावरप्लेयर सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा.
