29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा IPL 2020 का आगाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IPL 2020 का आगाज 29 मार्च 2020 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इडियंस अभियान का आगाज करेगी। शुरुआत में मैच खेलने वाली टीमों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। क्योंकि तब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही होगी। इसी तरह इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा।
