कप्तान पर लगा जुर्माना, हार के साथ कोलकाता पर दोहरी मार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 14वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर की टीम पर दोहरी मार पड़ी, क्योंकि टीम को पहले तो हार का सामना करना पड़ा और फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आइपीएल के आयोजकों ने कोलकाता की टीम कप्तान इयोन मोर्गन पर जुर्माना लगा दिया। स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान इयोन मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
